Loading...

अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बनाकर भी मुख्यमंत्री को बदनामी के सिवा कुछ नही मिला: अखिलेश यादव

Gargachary Times 6 August 2026, 19:56 41 views
Lucknow
अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बनाकर भी मुख्यमंत्री को बदनामी के सिवा कुछ नही मिला: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बनाकर भी अंततः मुख्यमंत्री को बदनामी के सिवा कुछ नहीं मिला वैसे ही ‘आत्म-प्रशंसा के झूठे विज्ञापनों पर 2.3 करोड़ प्रतिदिन खर्च करके भी मुख्यमंत्री जी को अपयश के सिवा कुछ नहीं मिला।’ अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ के अग्निकांड में अपने बच्चे को खोनेवाली ‘दुखी माँ’ से किये गये मुख्यमंत्री के दुर्व्यवहार का वीडियो जब पूरी दुनिया में देखा गया तो लोगों को वो पुराने वीडियो भी याद आ गये जिसमें मुख्यमंत्री जी ने कोविड के दौरान एक कर्तव्यनिष्ठ जिलाधिकारी से अशोभनीय वार्तालाप किया था या फिर एक सत्यनिष्ठ प्रोफेसर साहब व पत्रकार से दुर्वचन कहे थे। मुख्यमंत्री का कार्यकाल सदैव इस रूप में ही इतिहास में दर्ज होगा कि इन्हीं के समय में अयोध्या के प्रभुराम जी के मंदिर में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी हुई थी और आरोपियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने जो दोषपूर्ण एसआईटी बनाई थी, उस पर किसी को विश्वास नहीं था और उसके बाद दिल्ली ने अपनी एसआईटी बनाई थी। इसके अतिरिक्त विपक्ष पर झूठे मुकदमे लगाने, बुलडोजर के दुरुपयोग व झूठे एनकाउंटर से प्रतिशोधात्मक राजनीति करनेय पीडीए पर अत्याचार, ‘हाता नहीं भाता’ के घृणास्पद सत्यय लोगों के घर, दुकान व विश्वविद्यालय तक गिराने, भ्रष्टाचार के स्वर्ण-ठोसीकरण, हिरासत में मौतों के रिकार्ड व पुलिस व अन्य प्रशासन के अपराधीकरण के लिए भी मुख्यमंत्री का दुशासन काल नकारात्मक रूप से दर्ज होगा और हाँ डबल इंजन की टकराहट की वजह से बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों की बदहाली के दौर के रूप में भी। बिना विचार के प्रचार से कुछ हासिल नहीं होता है। मुख्यमंत्री जी अकेले में बैठकर सचेत होकर सोचें तो उन्हें ये पता चलेगा कि ‘उनका प्रचार तंत्र ही कर रहा है उनका अंत’।
Follow Samachar24