Loading...

रेलवे फाटक के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Gargachary Times 6 August 2026, 19:59 57 views
Jalaun
रेलवे फाटक के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
कोंच(जालौन)दिन गुरुवार को समय करीब 1:30 बजे रेलवे फाटक के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए दोनों युवक बाजार से घरेलू सामान और सब्जी खरीदने जा रहे थे तभी पीछे से आई एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवकों की पहचान आजाद पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 21 वर्ष तथा सोनू पुत्र विजय उम्र करीब 16 वर्ष निवासी मुहल्ला पटेल नगर ब्लॉक के पास के रूप में हुई है दोनों अपनी बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे और रेलवे फाटक के समीप पहुंचे ही थे तभी एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां उनका उपचार जारी है पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Follow Samachar24