Loading...

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की हुई मौत

Gargachary Times 6 August 2026, 19:59 45 views
Jalaun
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की हुई मौत
कोंच(जालौन)राष्ट्रीय पक्षी मोर उड़ते समय अचानक से हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे करेंट लगने से उसकी दुखद मौत हो गयी सूचना पर पहुंचे बन बिभाग कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए सम्मान उसे दफना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई रोड स्थित शैक्षणिक संस्था मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास दिन बुधवार की देर रात्रि राष्ट्रीय पक्षी मोर महाविद्यालय की दीवाल पर बैठा हुआ था और कुछ देर बाद उड़ान भरकर वह दूसरी जगह जा रहा था उड़ान भरते समय राष्ट्रीय पक्षी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करेंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही घटना की सूचना बन बिभाग को दी सूचना पर बन रक्षक शिवम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मोर को विधिक कार्यवाही हेतु अपने साथ।ले गए।
Follow Samachar24