नर सेवा ही नारायण सेवा है- शैलेंद्र चौधरी
Gargachary Times
4 September 2025, 21:04
86 views
Mathura
बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री वितरण करने के लिए पालखेड़ा निवासी समाजसेवी व ग्रो क्लीनिंग प्रोडक्ट्स K90 के चेयरमैन शैलेंद्र चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और खाद्य सामग्री वितरित की । खाद्य सामग्री में आलू , आटा , रिफाइंड ऑयल , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , नमक आदि वस्तुएं वितरित की । इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया । वितरण के समय नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय जी मौजूद रहे ।
चेयरमैन शैलेंद्र चौधरी गांव दौलतपुर व बसाऊ गांवों में पहुंचे और उनके मध्य पहुंचकर उनके दुख दर्द को जाना । चेयरमैन शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि बाढ़ ने आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है , किसानों की फसल 100% बर्बाद हो गई है , पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है । उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है । उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं । उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे ।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा व जिला महासचिव गिरीश चौधरी ने दर्जनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया और सरकार से मुआवजे की मांग की । खाद्य सामग्री वितरण के दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश सचिव डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल , राकेश फौजदार , राजकुमार चौधरी , कोषाध्यक्ष विजय पाठक , प्रदीप अग्रवाल , अमित अग्रवाल , डॉ जगदीश निषाद , कृष्ण गोपाल मास्टर , अमर सिंह , महावीर नेता जी , ख़ोनवीर सिंह , पप्पू प्रधान रामनगला , केदारी प्रधान पालखेड़ा , विष्णु चौधरी ,मान सिंह ठेकेदार , रामकिशन बीडीसी, राजू , मधुसूदन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।