टूंडला पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Gargachary Times
6 August 2026, 20:01
38 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने वांछित अभियुक्त अंकुश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार थाना टूंडला में दर्ज मुकदमा संख्या 367/2026 में वांछित आरोपी अंकुश कुमार (19) पुत्र स्वर्गीय आनंद कुमार, निवासी ग्राम बिलराम, थाना ढोलना, जनपद कासगंज एवं वर्तमान निवासी सेक्टर-53, थाना सेक्टर-71, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) को मुखबिर की सूचना पर तहसील के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक शिवभान सिंह तथा कांस्टेबल संदीप कुमार और रजनेश कुमार शामिल रहे।