Loading...

हत्या के प्रयास का आरोपी अवैध छुरे समेत गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई

Gargachary Times 6 August 2026, 20:02 42 views
Firozabad
हत्या के प्रयास का आरोपी अवैध छुरे समेत गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को अवैध छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार छुरा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान लालपुर रोड से नाजिम कुरैशी (20) निवासी गली नंबर-2, पुराना रसूलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 को पप्पू निवासी तोड़ वाली बगिया, मोमिन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी नाजिम कुरैशी ने उनके पुत्र एहसान के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस संबंध में थाना रसूलपुर में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध छुरा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार तथा कांस्टेबल मोहिद कुमार, सचिन शर्मा और फिरोज आलम शामिल रहे।
Follow Samachar24