ऑल इंडिया पुलिस पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक
Gargachary Times
6 August 2026, 20:02
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद। हैदराबाद में 23 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट स्पर्धा में फिरोजाबाद में तैनात मुख्य आरक्षी रामू सिंह सिसोदिया एवं मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जनपद फिरोजाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ा है।इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दोनों खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक है।
एसएसपी ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश पुलिस और फिरोजाबाद का नाम रोशन करेंगे।