Loading...

निर्माण मजदूर की मौत के बाद सरकारी मदद बनी सहारा, अनीता को मिली 2.25 लाख रुपये की सहायता

Gargachary Times 6 August 2026, 20:03 40 views
Firozabad
निर्माण मजदूर की मौत के बाद सरकारी मदद बनी सहारा, अनीता को मिली 2.25 लाख रुपये की सहायता
फिरोजाबाद। पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही अनीता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की निर्माण कामगार कल्याण योजनाएं नई उम्मीद लेकर आईं। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के मार्गदर्शन से अनीता को निर्माण कामगार मृत्यु सहायता योजना के तहत 2.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की त्वरित सहायता प्रदान की गई। निर्माण मजदूर पति के निधन के बाद अनीता के सामने परिवार का पालन-पोषण, बेटी की शादी और आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। सरकारी सहायता मिलने के बाद उन्होंने बेटी की शादी की तैयारी शुरू की और नवंबर माह में सम्मानपूर्वक उसका विवाह कराने का निर्णय लिया।अनीता ने सहायता राशि का उपयोग केवल पारिवारिक जरूरतों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि चूड़ी बनाने का स्थानीय व्यवसाय भी शुरू किया। इससे उन्हें नियमित आय का स्रोत मिला और अब वह आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रही हैं। अनीता ने बताया कि कठिन समय में सरकार की इस योजना ने उन्हें नया सहारा दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी बिचौलिए के पारदर्शी तरीके से सहायता राशि सीधे मिलने से उन्हें समय पर राहत मिली और दोबारा अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशील और पारदर्शी कार्यप्रणाली ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।
Follow Samachar24