Loading...

बारिश के बीच गौशालाओं की पहली बार होगी लाइव निगरानी, डीएम ने शुरू कराई डिजिटल मॉनिटरिंग

Gargachary Times 6 August 2026, 20:15 48 views
Firozabad
बारिश के बीच गौशालाओं की पहली बार होगी लाइव निगरानी, डीएम ने शुरू कराई डिजिटल मॉनिटरिंग
फिरोजाबाद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गौवंशों की सुरक्षा और गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ऐतिहासिक पहल करते हुए पहली बार गौशालाओं की रियल-टाइम (लाइव स्ट्रीमिंग) एवं डिजिटल निगरानी शुरू कराई है। इस व्यवस्था के माध्यम से गौवंशों की सुरक्षा, हरे चारे, उपचार, साफ-सफाई और जलभराव की स्थिति पर सीधे नजर रखी जा रही है।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा स्वयं लाइव मॉनिटरिंग के जरिए गौशालाओं की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लगातार हो रही बारिश के दौरान किसी भी गौवंश को असुविधा न होने पाए तथा सभी गौशालाओं में तिरपाल, सूखा भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और बीमार गौवंशों का समय पर उपचार कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गौशाला में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यदि किसी गौशाला में जलभराव या अन्य अव्यवस्था दिखाई देती है तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि गौवंशों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Follow Samachar24