आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और निर्धारित दर पर बिक्री के दिए निर्देश
Gargachary Times
6 August 2026, 20:16
52 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को आबकारी विभाग ने सिरसागंज क्षेत्र में देशी शराब और कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरापान नहीं होने देने, मांग के अनुरूप सभी ब्रांड उपलब्ध रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा दुकानों पर पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री, ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी आबकारी विभाग की ओर से दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।