डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक मुश्किल से बची ड्राइवर की जान
Gargachary Times
4 September 2025, 21:05
270 views
Mathura
गोवर्धन तहसील के जाजम पट्टी चौराहे के समीप एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर अनंत्रित होकर पलट गया जिसमें ड्राइवर को काफी चोटे आई हैं घटना गत रात्रि लगभग 2 की है बताया जा रहा है कि सड़क का कार्य लापरवाही पूर्वक रुका हुआ है और आए दिन हादसों का कारण बन रहा है पहले भी कई छोटी-मोटी घटनाएं इस अधूरे डिवाइडर के काम की वजह से हो चुकी हैं ड्राइवर सरवन राम का कहना है कि डिवाइडर सही तरीके से नहीं लगाए गए हैं और उन पर कलर भी काला किया गया है और लाइट की व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से यह घटना हुई है ड्राइवर गाड़ी लेकर सादाबाद से पाली राजस्थान जा रहा था देखना हुआ शासन प्रशासन कब तक इस घटना पर संज्ञान लेता है और अधूरे कार्य को पूरा करवाता है