Loading...

अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र की कार्य कारिणी के बैठक होटल देवी कृपा पर हुई

Gargachary Times 7 August 2026, 20:14 43 views
Mathura
अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र की कार्य कारिणी के बैठक  होटल देवी कृपा पर हुई
मथुरा: बलदेब में अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय होटल देवी कृपा में संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श करते हुए 11 अगस्त 2026 को अग्रवाल रिसोर्ट में होने वाले विशाल झूलन महोत्सव ,वनविहार, नौका विहार उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया कार्यक्रम में सभी से पारंपरिक मांगलिक वेश में आने के लिए आग्रह किया गया है। कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी संजीव अग्रवाल को सौंपी गई तथा सर्वव्यवस्था प्रमुख मनोज बंसल अतिथि ,स्वागत व्यवस्था छैलबिहारी गोयल, धर्मेंद्र उपाध्याय टेंट साउंड की व्यवस्था प्रभात गोयल पवन गोयल, दाल बाटी प्रसाद की एवं वितरण की व्यवस्था नवीन अग्रवाल राकेश गर्ग,विनोद अग्रवाल छौली वाले, तुलसीराम अग्रवाल, प्रकेश अग्रवाल सोशल मीडिया,समाचार की व्यवस्था सोनू अग्रवाल तुलसीराम पत्रकार संतों की व्यवस्था उमेश अग्रवाल को सौंप गई बैठक में मुख्य रूप से राकेश गर्ग, पवन गोयल, संजीव अग्रवाल प्रभात गोयल, प्रकेश अग्रवाल,नवीन अग्रवाल,सोनू भैया तुलसीराम, श्यामसुंदर,सौरभ,विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे । बैठक का संचालन संजीव अग्रवाल ने किया ।
Follow Samachar24