Loading...

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई सामू, हिक प्रतिज्ञा

Gargachary Times 7 August 2026, 20:18 56 views
Firozabad
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई सामू, हिक प्रतिज्ञा
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत सामूहिक प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल छात्रों, चिकित्सकों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना और समाज में नशा मुक्ति का सकारात्मक संदेश पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभाग की सह-आचार्य डॉ. निशा चौधरी ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों तथा जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट्स को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भावी चिकित्सकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं मेडिकल छात्रों ने नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा, मानसिक रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अरुशिखा, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉ. कनुप्रिया सहित महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Follow Samachar24