शिकोहाबाद में तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Gargachary Times
7 August 2026, 20:20
46 views
Firozabad
फिरोजाबाद: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकोहाबाद थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रात्रि गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक असुआ रोड पर अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान फईम पुत्र नूर मोहम्मद उर्फ गट्टू कुरैशी, निवासी मोहल्ला रुकनपुर पजाया, थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा संख्या 604/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में आर्म्स एक्ट के अलावा बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी एक मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, महिला उपनिरीक्षक काजल और कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे।