Loading...

मथुरा राया के गांव नगला विजयी में करंट लगने से 40 वर्षीय विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Gargachary Times 4 September 2025, 21:06 159 views
Mathura
मथुरा राया के गांव नगला विजयी में करंट लगने से 40 वर्षीय विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मथुरा जनपद के राया गांव नगला विजयी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ 40 वर्षीय विवाहिता विमलेश देवी, पत्नी सुरेश की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घर पर काम करते समय अचानक करंट लग गया। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार में चार बच्चे हैं। इनमें सबसे छोटी बेटी मात्र 5 साल की है। माँ की अचानक हुई मौत से बच्चे बेसहारा हो गए हैं और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घर पर जुट गई। हर कोई इस दर्दनाक हादसे को सुनकर स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद और मुआवज़ा दिलाने की मांग की है।
Follow Samachar24