अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रेम किशोर बघेल, पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन
Gargachary Times
7 August 2026, 20:22
41 views
Firozabad
फिरोजाबाद। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, जनपद शाखा फिरोजाबाद का अधिवेशन शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें प्रेम किशोर बघेल को जिलाध्यक्ष, प्रशांत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास यादव को जिला मंत्री, अजीत सिंह को संगठन मंत्री, विजय कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डोली शाक्य को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डिप्लोमा संघ वेद प्रकाश राठौड़, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुलायम सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिवेशन के अंत में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर बघेल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल ने किया।