Loading...

श्री सिदेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे शनिवार को भक्तों द्वारा किया गया महाभिषेक

Gargachary Times 8 August 2026, 20:56 51 views
Mathura
श्री सिदेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे शनिवार को भक्तों द्वारा किया गया महाभिषेक
गोवर्धन - गोवर्धन सोंख रोड नगला अक्खा स्थित श्री सिदेश्वर महादेव मंदिर पर आज सावन के दूसरे दिन भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्जना की। जहाँ सावन में सोमवार का विशेष महत्व है जहाँ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती हैं भक्त शिव जी का ब्रत रखते हैं तो वहीं सावन माह में शनिवार की अपनी अलग ही महिमा हैं शनिवार के दिन भगबान शिव की आराधना पूजा पाठ करने वाले भक्तों को विशेष लाभ अर्जित होता है जितना सोमवार के दिन पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि मिलती हैं उतनी ही शनिवार के दिन भोलेनाथ की पूजा का फल प्राप्त होता हैं। आज शनिवार को भक्तों अपने आराध्य सिदेश्वर भोलेनाथ पर विषेश पूजा अर्चना की। दूध दही घी सक़्कर गंगाजल शहद आदि के पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का महाअभिषेक किया गया। साथ शिव दास श्री शतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा आज के मुख्य यजुमान नंदकिशोर शर्मा व उनके परिवार की शिव स्त्रोत महामिर्त्युनजय मंत्र आदि मंत्रो द्वारा विधि विधान से भगवान शिव की विशेष पूजा आराधना कराई गयी। जिसमे दूर दराज से आये भक्तों ने विशेष पूजा कर अपने आप को धन्य किया साथ ही अपने परिवार पर भगवान भोलेनाथ की कृपया बनी रहे उसके लिये भगवान की पुष्प माला आदि अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती की गयी।सावन के महाभिषेक में श्री राधा मोहन शिक्षा सेवा समति के सदस्यों द्वारा भक्तो रुद्रांरक्ष व महाभिषेक निरंतर कराया जाता है जिसमे दूर दराज से भक्त भाग लेते हैँ।
Follow Samachar24