Loading...

शहर की दस संस्थाओ को मिलेगा सेवा रत्न सम्मान

Gargachary Times 4 September 2025, 21:07 322 views
Agra
शहर की दस संस्थाओ को मिलेगा सेवा रत्न सम्मान
बिग पेजेस फाउंडेशन(रजि.) के दसवे स्थापना दिवस समारोह के पोस्टर का विमोचन वाटर वर्क्स स्थित होटल अतिथिवन पर किया गया। समाजसेवी सुरेशचन्द गर्ग ने बताया कि 8 सितम्बर को होटल पी.एल. पैलेस में बिग पेजेस फाउंडेशन का दसवां स्थापना दिवस बेहद खास होगा। संस्था अपने दसवे स्थापना दिवस पर भारतीय परिवेश में समाज सेवा और समुदाय की भूमिका विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे शिक्षा जगत के दिग्गज वक्ता अपने विचार रखेंगे। संरक्षक मधुकर अरोरा ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रही शहर की दस संस्थाओ को सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। संस्था में निस्वार्थ सेवा दे रहे 18 सहयोगियों को मंच से सम्मानित किया जायेगा। समापन अगले वर्ष विभिन्न क्षेत्रो में पुरे उत्तर प्रदेश में साहस, सेवा और निष्ठां का परिचय दे रहे व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए कर्मवीर पुरुष्कार के पोस्टर का विमोचन संस्था के पदाधिकारियो द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, ओम मित्तल, कविता यादव, अमन त्यागी, सुमित गोयल, सईम अहमद, उदल सिंह, दीपक दिवाकर, कपिल सिंघल, किट्टू शर्मा, हनी हुबनानी, देशप्रिय बघेल, नदीम हाशिम आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24