Loading...

श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Gargachary Times 8 August 2026, 21:00 7 views
Jalaun
श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Follow Samachar24