Loading...

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Gargachary Times 8 August 2026, 21:18 69 views
Firozabad
थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
फिरोजाबाद। शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को जनपद फिरोजाबाद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के संबंधित थानों में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान थानों पर पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। क्षेत्राधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।फिरोजाबाद पुलिस द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Follow Samachar24