Loading...

शुभारम्भ 18वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 आगरा जोन

Gargachary Times 16 July 2025, 21:04 148 views
Firozabad
शुभारम्भ 18वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 आगरा जोन
फिरोजाबाद पुलिस लाइन मे आज दिनांक 16-07-2025 को 18वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 आगरा जोन आगरा का शुभारम्भ पुलिस लाइन स्थित परेड़ ग्राउण्ड फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे । 18वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में आगरा कमिश्नरेट सहित जोन के कुल 06 जनपदों जनपद अलीगढ़, जनपद हाथरस, जनपद आगरा, जनपद एटा, जनपद मैनपुरी व जनपद फिरोजाबाद की महिला / पुरूष पुलिस टीम हिस्सा ले रही हैं । फुटबॉल प्रतियोगिता का आज दिनांक 16-07-2025 से शुभारम्भ होकर दिनांक 18-07-2025 को समापन होगा । टीम फुटबॉल प्रतियोगिता में 06 जनपदों में से जिस भी जनपद की टीम विजयी होगी वह यूपी स्टेट लेवल पर मैच खेलने जाएगी । इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद महोदय श्री सौरभ दीक्षित द्वारा 18वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 आगरा जोन आगरा का शुभारम्भ करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त खिलाडियों, कोच एवं निर्णायकों का परिचय प्राप्त करते हुए हाथ मिलाकर शुभकामनाएँ दी गयी । 06 जनपदों की पुलिस टीम द्वारा अपने-2 टीम कप्तानों सहित पुलिस बैंड के साथ भव्य फ्लैग मार्च करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को सलामी दी गयी साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाडियों द्वारा खेल भावना से खेलने की शपथ ग्रहण की गयी । आज दिनांक 16-07-2024 को जनपद अलीगढ एवं जनपद आगरा दूसरा जनपद एटा व हाथरस एवं तीसरा मैच जनपद हाथरस व जनपद फिरोजाबाद के मध्य खेला जाएगा ।
Follow Samachar24