Loading...

खुले पंख परिवार द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया, 201 बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Gargachary Times 9 August 2026, 20:54 39 views
Agra
खुले पंख परिवार द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया, 201 बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
आगरा। खुले पंख परिवार द्वारा आगामी 16 अगस्त को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में आयोजित होने वाली रंग भरो एवं चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर एक सार्वजनिक बैठक मनीष चोपड़ा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रम को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकारिणी/कार्यदल का गठन किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 201 पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 9वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है और पंजीकरण शुल्क मात्र ₹21 रखा गया है। पंजीकरण से प्राप्त राशि का उपयोग गौ सेवा के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेताओं को मेडल एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसके साथ आयोजन की तैयारियों को और गति प्रदान की गई। पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राजकुमार जौहरी, योगेश जैन, निक्की जौहरी, अर्चना जैन, रंजना अग्रवाल, अनुज मित्तल, तरंग सिंघल, मनीष चोपड़ा, राधिका चोपड़ा, शालू शर्मा, आशू गोयल, अंकित गोयल, चंचल गोयल, लव अग्रवाल, निधि मित्तल, प्रियांशी, हार्दिक, सुधांशु पचौरी, अनमोल अग्रवाल, सारंग सिंघल, प्रतीक सिंघल, वंदना गुप्ता सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। खुले पंख परिवार ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
Follow Samachar24