Loading...

आगरा एत्मादपुर में नए किसान संगठन का आगाज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Gargachary Times 9 August 2026, 20:58 49 views
Agra
आगरा एत्मादपुर में नए किसान संगठन का आगाज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
आगरा एत्मादपुर में संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के द्वारा RB पेलेस मैरिज होम एत्मादपुर में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन। कार्यक्रम में 100 से अधिक पदाधिकारियों ने ली शपथ। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश कुमार बैस ने बताया कि संगठन की शुरुआत हाल ही में की गई है, जिसका उद्देश्य किसान, मजदूर और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करना है। समारोह में कई शिकायतें भी संगठन के सामने पहुंचीं, जिन पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसी दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र त्यागी किसानों की समस्याएं बताते हुए भावुक हो गए। उन्होंने विद्युत विभाग समेत कई विभागों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जितेंद्र त्यागी ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने अपनी मनमानी बंद नहीं की तो जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारी दिलीप सोलंकी सत्यपाल सिंह परमार राघवेंद्र सिंह चौहान माधवेंद्र नाथ सिंह जेपी यादव, वैजयंती देवी, बलराम सिंह, रिंकू यादव, योगेश ठाकुर, डीपी सिंह फौजी, बनवारी सिंह व क्षेत्र के किसान रोतेंद्र चौहान के पी सिंह गजेंद्र चौहान अभिषेक चौहान अमन चौहान ऋषभ चौहान आशु धाकरे समेत तमाम किसान व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24