Loading...

अबैध मदिरा की बिकी के विरुद्ध चलाऐ जा रहे पर्वतन अभियान

Gargachary Times 4 September 2025, 21:08 276 views
Firozabad
अबैध मदिरा की बिकी के विरुद्ध चलाऐ जा रहे पर्वतन अभियान
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में अवैध मदिरा की बिक्री, निर्माण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार के निर्देशन में आज दिनाँक 04/09/2025 को जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 फिरोजाबाद जनपद फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्र अंतर्गत फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों पर आकस्मिक रूप से टेस्ट परचेज कराते हुए दुकानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, अधिकाधिक इंडेंट लगाने, पोस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24