Loading...

चित्रगुप्त पीठ से संतो ने भरी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण की हुंकार, राष्ट्रपति व भारत के मुख्य न्यायधीश के नाम भेजा ज्ञापन

Gargachary Times 9 August 2026, 21:00 55 views
Mathura
चित्रगुप्त पीठ से संतो ने भरी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण की हुंकार, राष्ट्रपति व भारत के मुख्य न्यायधीश के नाम भेजा ज्ञापन
श्री चित्रगुप्त पीठ पर आयोजित संतों और धर्मचार्यों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। बैठक के दौरान संतों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु कार सेवा का ऐलान किया है। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया और भारत के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक चार सूत्रीय ज्ञापन पत्र जारी किया गया, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़ी प्रमुख मांगों को रेखांकित किया गया है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें उठायी गयी जिनमे पूजा स्थल अधिनियम, 1991 की समाप्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए, जिससे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के न्यायसंगत समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सके। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति से संबंधित सभी मुकदमों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन के आधार पर की जाए, ताकि मामले में शीघ्र निर्णय दिया जा सके। श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण को विधिवत माखन-मिश्री का भोग अर्पित करने की अनुमति प्रदान की जाए श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के पुरातत्व सर्वेक्षण पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए, ताकि संबंधित स्थान के वास्तविक तथ्यों और स्थिति का स्पष्ट पता चल सके। इस ज्ञापन पत्र को श्री चित्रगुप्त पीठ के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. स्वामी सच्चिदानंद जी चित्रगुप्त जी महाराज एवं समस्त श्री चित्रगुप्त पीठ परिवार, वृंदावन धाम की ओर से जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और कार सेवा के शंखनाद हेतु इन चारों मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Follow Samachar24