Loading...

एसएसपी ने एटा-टूंडला कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Gargachary Times 9 August 2026, 21:08 51 views
Firozabad
एसएसपी ने एटा-टूंडला कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
फिरोजाबाद। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने रविवार को थाना रजावली, पचोखरा और टूंडला क्षेत्र में एटा-टूंडला कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई सहित कांवड़ियों के लिए किए गए अन्य इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा कांवड़ियों के आवागमन को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।फिरोजाबाद पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है।
Follow Samachar24