Loading...

टूंडला पुलिस का रात्रि अभियान, आठ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Gargachary Times 9 August 2026, 21:08 54 views
Firozabad
टूंडला पुलिस का रात्रि अभियान, आठ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस ने रात्रि अभियान चलाकर आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में रमेश उर्फ राजाचंद पुत्र सुमेर सिंह निवासी ग्राम चिरौजी, हरी सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी स्वरूप नगर, प्रकाशवीर उर्फ वैद्य जी पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला रामकिशन, विमल कुमार पुत्र केशव देव निवासी नगला लल्लू, मुख्तार अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी वैश्य धर्मशाला बल्देव रोड, लाल मोहम्मद पुत्र इस्माइल खां निवासी मस्जिद के पास टूंडली, राजकुमार पुत्र पन्नालाल निवासी श्यामलाल कुम्हार भवन के सामने तथा मेघ सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी देशी ठेके के पास बसई रोड, टूंडला शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों में मामले विचाराधीन थे। इनमें धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, विद्युत अधिनियम की धाराओं सहित अन्य मामलों से संबंधित वारंट शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आठ अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, शिवभान सिंह राजावत, पिन्टू कुमार, प्रशान्त कुमार, अरविंद सहित कांस्टेबल भूरी सिंह, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार और हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24