परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपतियों के बीच कराया गया आपसी समझौता
Gargachary Times
9 August 2026, 21:09
66 views
Firozabad
फिरोजाबाद। परिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के माध्यम से दो मामलों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में मुस्कान पुत्री मनोज, निवासी जिजौली थाना मक्खनपुर और विशाल शर्मा उर्फ बंटी, निवासी धौलपुर राजस्थान के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया। दोनों पक्षों की सहमति से समझौता कराते हुए परिवार को फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वहीं दूसरे मामले में शिवानी पुत्री राधेश्याम, निवासी हुमायूंपुर और करण पुत्र श्याम गोस्वामी, निवासी थाना गोवर्धन, जिला मथुरा के बीच चल रहे विवाद में भी परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से आपसी सहमति बन गई। दोनों पक्षों ने सहमति से समझौता स्वीकार किया।परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पारिवारिक विवादों को बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे परिवारों में आपसी सौहार्द और सामंजस्य कायम रह सके।