यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर करणी सेना ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
10 August 2026, 16:54
68 views
Mathura
यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर करणी सेना भारत के बैनर तले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम डॉ कंचन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी से संबंधित कानून एवं प्रावधान छात्रों के हितों को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यूजीसी कानून को वापस लिया जाना चाहिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि इसी मांग को लेकर संगठन द्वारा आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने सरकार से यूजीसी को लेकर लिए गए निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए उसे रोल बैक करने की मांग की।
इस मौके पर करणी सेना भारत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।