Loading...

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर उ प्रा वि कंपोजिट एत्मादपुर में छात्र/छात्राओं को एलबेंडाजोल गोली खिलाकर किया शुभारंभ

Gargachary Times 10 August 2026, 16:57 42 views
Agra
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर उ प्रा वि कंपोजिट एत्मादपुर में छात्र/छात्राओं को एलबेंडाजोल गोली खिलाकर किया शुभारंभ
आगरा एत्मादपुर में आज 10 अगस्त 2026 को समय करीब 12 बजे उपजिलाधिकारी एतमादपुर सुमित सिंह कृमि मुक्ति दिवस पर मुख्यालय के मॉडल स्कूल पर पहुंच कर छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कृमि दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित शिविर का फीता काटकर और एलबेंडाजोल की गोली छात्रा/छात्राओं खिलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने बताया कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है अतः साफ सफाई के बाद ही भोजन करने की बात कही ,उपस्थित कई बच्चों को पेट के कीड़े की दवाई खुद खिलाई, उपस्थित सभी छात्रों को गोली खिलवाने की अपील भी की , साथ में CHC प्रभारी एतमादपुर डॉ अमित अग्रवाल ने कृमि दिवस के बारे में विस्तार से बताया साथ अभितांशू नारायण मलेरिया अधिकारी अंशुल पचौरी BPM प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा से जिलामंत्री और कंपोजिट में शिक्षक हरिओम यादव इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीमा सिंह व सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
Follow Samachar24