Loading...

चोरी/छिनैती की घटना करने वाले शातिर अभियुक्तों के गैंग को थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 5 September 2025, 16:11 164 views
Mathura
चोरी/छिनैती की घटना करने वाले शातिर अभियुक्तों के गैंग को थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन टीम ने किया गिरफ्तार
चोरी/छिनैती की घटना करने वाले शातिर अभियुक्तों के गैंग को थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन टीम ने किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण सहित 6 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद माल की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए है। जीआरपी पुलिस ने लगभग एक दर्जन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। खुलासा करते हुए जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों से चोरी छीनेती करने वाली दो महिला दो पुरुष को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन के नेतृत्व में थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम द्वारा इन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण में सलमान पुत्र अजीज अली नि० मानिकपुर मोड थाना एकदिल जिला इटावा उम्र 24 वर्ष। भोला पुत्र गोपाल नि० नकान न0-J-27 मोरी गेट कूचा मोहत्तर खान निकट थाना कश्मीरी गेट दिल्ली उम्र 45 वर्ष। उ-प्रभा पत्नी भोला नि० मकान न0 J-27 मोरी गेट कूचा मोहत्तर खान निकट थाना कश्मीरी गेट दिल्ली उम्र 45 वर्ष। लक्ष्मी पुत्री गणेश नि० मकान न0 J-27 मोरी गेट कूचा मोहत्तर खान निकट थाना कश्मीरी गेट दिल्ली उम्र 24 वर्ष है । जिनको मथुरा रेलवे स्टेशन जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 6 मोवाइल व 3 चैन पीली धातु 1 मंगलसूत्र 1 अंगूठी पीली धातु बरामद की गई ।
Follow Samachar24