Loading...

भोले बाबा पर उमडा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्था बनाए रखने कोपुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत

Gargachary Times 10 August 2026, 21:15 69 views
Dholpur
भोले बाबा पर उमडा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्था बनाए रखने कोपुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत
श्रावण मास के पवित्र सोमवार को वैसे तो जिले भर के शिव मंदिरों में दर्शनार्थियों कीभारी भीड़ देखी गई विशेष कर सैंपऊ स्थित ऐतिहासिक भोले बाबा मंदिर में ईश्वर के श्रावण मास के दूसरे सोमवार को दर्शनार्थियों की संख्या ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड कायम कर दिया सुबह ब्रह्म मुहूर्त में दर्शनार्थियों का आना शुरू हुआ तथा सुबह होते-होते पार्वती पुल से महादेव जी मंदिर एवं हसपुरा तक दर्शनार्थियों का हुजूम उमडता दिखाई दिया गंगा जी से गंगाजल भरकर कांवड़ियों द्वारा गंगाजल से अभिषेक किया गया सोमवार को कावड़ियों की संख्या अच्छी खासी रही पार्वती नदी से मंदिर तक पहुंचने में पैदल यात्रियों को दो से तीन घंटे का समय लगा दो पहिया वाहन रेगते दिखाई दिए भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था थाना अधिकारी परमेंद्र रावत ने बताया की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संभाली गई भीड़ में फंसकर मढा कंकोली की श्रीमती सोजना की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा मंदिर के गर्भ ग्रह में इस बार पुजारीयो द्वारा स्टील की रेलिंग लगाकर शिवलिंग को चारों तरफ से बंद करने के कारण दर्शनार्थियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा जिससे दर्शनार्थि आक्रोशित नजर आए कावड़ियों के लिए मंदिर में प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई थी
Follow Samachar24