Loading...

वांछित अभियुक्त योगेंद्र गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश

Gargachary Times 10 August 2026, 21:20 48 views
Firozabad
वांछित अभियुक्त योगेंद्र गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
फिरोजाबाद/टूंडला। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टूंडला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 370/2026 में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना टूंडला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने 10 अगस्त 2026 को सुबह 9:10 बजे शक्ति नगर, टूंडला से वांछित अभियुक्त योगेंद्र पुत्र रामबाबू, निवासी ब्लॉक के पीछे शक्ति नगर, थाना टूंडला, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ थाना टूंडला में मु0अ0सं0 370/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार पौनिया, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार तथा कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24