Loading...

डीएम ने तिरंगा फहराकर किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

Gargachary Times 10 August 2026, 21:21 47 views
Firozabad
डीएम ने तिरंगा फहराकर किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ
फिरोजाबाद। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और गौरव से जुड़ा अभियान है। तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करें और सोशल मीडिया पर भी साझा करें। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में #HarGharTiranga हैशटैग का प्रयोग करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनभागीदारी से इस अभियान को व्यापक रूप दिया जा सकता है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से पूरे उत्साह के साथ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की
Follow Samachar24