Loading...

आगरा-जलेसर मार्ग पर फिर सड़क हादसा

Gargachary Times 10 August 2026, 21:22 44 views
Agra
आगरा-जलेसर मार्ग पर फिर सड़क हादसा
आगरा:आगरा-जलेसर मार्ग की दुर्दशा दिन-प्रतिदिन और बद से बदतर होती जा रही है। वर्तमान में पवित्र श्रावण मास का महीना चल रहा है, जिसके कारण इस मार्ग से हजारों कावड़ यात्री कावड़ लेकर निकल रहे हैं। इसी जर्जर सड़क और बदहाल व्यवस्था के चलते आज फिर इस मार्ग पर एक भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक सड़क हादसा थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नादऊ इलाके में हुआ है। सड़क की खराब हालत के कारण हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई और घायलों को अस्पताल भेज स्थिति को नियंत्रित करने व आगे की कार्रवाई में जुट गई। सावन के पवित्र महीने में कावड़ियों और राहगीरों की आवाजाही के बीच मार्ग की इस बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों और यात्रियों में निराशा और रोष व्याप्त है।
Follow Samachar24