Loading...

रसूलपुर पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, बीएनएस की धाराओं में दर्ज था मुकदमा

Gargachary Times 11 August 2026, 20:44 41 views
Firozabad
रसूलपुर पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, बीएनएस की धाराओं में दर्ज था मुकदमा
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 417/2026 से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहबाज पुत्र अकलीम, निवासी शीतल माता मंदिर के पास मोमीन नगर, थाना रसूलपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को बरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना रसूलपुर में धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में फिलहाल इसी मुकदमे का उल्लेख किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना रसूलपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक अलका रानी, कांस्टेबल 414 प्रियांशु सिंह और कांस्टेबल 726 जीशान शामिल रहे।
Follow Samachar24