Loading...

खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, केबिन में लगी भीषण आग; ड्राइवर-कंडक्टर घायल

Gargachary Times 11 August 2026, 20:47 92 views
Firozabad
खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, केबिन में लगी भीषण आग; ड्राइवर-कंडक्टर घायल
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र में टोल टैक्स के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक कंटेनर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के केबिन में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद कंटेनर में सवार ड्राइवर और कंडक्टर केबिन में फंस गए। मौके पर जुटी भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
Follow Samachar24