जाजम पट्टी चौराहा पर शटर तोड़कर कई दुकानों में हुई चोरी
Gargachary Times
5 September 2025, 16:14
80 views
Mathura
मामला गोवर्धन तहसील के थाना मगोररा क्षेत्र अंतर्गत जाजम पट्टी चौराहे का है जहां रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा एक दुकान डर सोनू की दुकान का शटर तोड़कर लगभग 8 से10 हजार रुपए नगद और सारा सामान चोरी कर लिया गया वहीं बगल में रखे देशराज की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया जिस मे भी गलले में मौजूद धनराशि और सारा सामान चोरी कर लिया गया और राकेश इसकी जनरल स्टोर एवं हेतराम की पंचर की दुकान से चोरों ने लोहे का सामान चोरी किया है सुबह आसपास के दुकानदारों द्वारा दुकानदारों को सूचना दी गई पीड़ित दुकानदारों द्वारा 112 पुलिस को बुलाया गया सारी घटना को बताया पुलिस चौकी जाजम पट्टी को भी पीड़ितों द्वारा फोन से सूचना दी गई चौकी प्रभारी द्वारा खुद को व्यस्त बता कर कुछ देर बाद आकर मौका मआयना कर आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया है पीड़ितों द्वारा शासन प्रशासन से चोरों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने के गुहार लगाई है देखना होगा पुलिस कब तक कार्रवाई करती