Loading...

भाकियू व किसानों ने ट्रैक्टरों से निकाली तिरंगा यात्रा, उपजिलाधिकारी गोवर्धन को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 13 August 2026, 19:08 44 views
Mathura
भाकियू व किसानों ने ट्रैक्टरों से निकाली तिरंगा यात्रा, उपजिलाधिकारी गोवर्धन को सौंपा ज्ञापन
गोवर्धन तहसील में आज सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकलते हुए भाकियू टिकैत उप जिलाध्यक्ष राजकुमार नैन एवं तहसील अध्यक्ष ओ पी कुंतल और ब्लॉक अध्यक्ष घूरेलाल शास्त्री के नेतृत्व में तहसील का घेराव करने पहुंचे और एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह को ज्ञापन देकर राधाकुंड, मगोर्रा, गोवर्धन के विभिन्न गांवों में हो रहे जलभराव को लेकर निकासी की मांग उठाई साथ ही राधाकुंड के लेखापाल को स्थानांतरित करने की मांग सप्ताह भर पहले उठाई थी पूरी नहीं है तो अनिश्चित कालीन धरने पर किसान तहसील परिसर में बैठ गए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे हैं कांग्रेस पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी नीरज शर्मा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचे और किसानों की बात एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह को बताई तुरंत ही आंगन फानन में एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्या सुनते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार किया किसानों ने मांग रखी पहले आप राधाकुंड लेखपाल को हटाओ तभी किसान तहसील से जाएंगे एसडीएम गोवर्धन के द्वारा किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है मगर किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं किसान कह रहे हैं एडीएम साहब आपके दो बार ट्रांसफर कर ने के बाद भी जगह क्यों नहीं छोड़ रहा है किसका हाथ है उसके ऊपर समाधान का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है
Follow Samachar24