बच्चे के नामकरण कार्यक्रम में दर्दनाक हादसा, खाना बनाते समय लगी आग, 20 वर्षीय युवती की मौत
Gargachary Times
13 August 2026, 19:47
48 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के मोहनीपुर गांव में गुरुवार को बच्चे के नामकरण कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम के लिए खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। हादसे में 20 वर्षीय युवती कल्पना गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि एक युवक भी घायल बताया जा रहा है।परिजनआनन-फानन में कल्पना को जीवित होने की आस में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कल्पना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया है कि कल्पना के पिता रमेश चंद्र खेती-मजदूरी का काम करते हैं। परिवार की बेटी की अचानक हुई मौत से गांव में भी मातम छा गया और सन्नाटा पसरा हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम शिकोहाबाद और थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। नामकरण कार्यक्रम की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
घटना के बाद मोहनीपुर गांव में शोक का माहौल है।