शिकोहाबाद में आबकारी विभाग की छापेमारी, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद
Gargachary Times
13 August 2026, 19:48
32 views
Firozabad
फिरोजाबाद: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को शिकोहाबाद क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 85 किलोग्राम लहन बरामद किया।
जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद जी.के. वर्मा ने स्टाफ के साथ थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की प्रतापपुरा गिहार कॉलोनी और तहसील तिराहा स्थित गिहार कॉलोनी में आकस्मिक दबिश दी।आबकारी टीम ने कई घरों की तलाशी ली। इस दौरान करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि लगभग 85 किलोग्राम लहन भी मिला। टीम ने बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।