Loading...

ज्वेलर्स की दुकान से चकमा देकर दो सोने की चेन लेकर फरार हुआ युवक

Gargachary Times 13 August 2026, 19:49 60 views
Firozabad
ज्वेलर्स की दुकान से चकमा देकर दो सोने की चेन लेकर फरार हुआ युवक
​सिरसागंज के मुख्य बाजार स्थित इटावा रोड पर गुरुवार शाम एक युवक 'पीपी ज्वेलर्स' की दुकान से चेन देखने के बहाने दो सोने की चेन लेकर फरार हो गया। ​जानकारी के अनुसार, कार से आए दो युवकों में से एक दुकान के अंदर गया और दुकानदार सुजल व उज्ज्वल से सोने की चेन दिखाने को कहा। वीडियो कॉल पर चेन दिखाते-दिखाते आरोपी ने दो चेन गले में पहनीं और अचानक बाहर खड़ी कार की तरफ दौड़ लगा दी। दुकानदारों के शोर मचाने के बावजूद आरोपी कार में बैठकर अपने साथी के साथ भागने में कामयाब रहा। ​घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल कुमार और सीओ चंचल त्यागी ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow Samachar24