कांग्रेस पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
Gargachary Times
13 August 2026, 19:52
71 views
Mathura
जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत राया ब्लॉक की बैठक राया गोपाल बाग परशुराम भवन में आयोजित हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मथुरा जनपद की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ अंजलि निम्बालकर ने राया ब्लॉक ब्लॉक व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया।
बैठक के दौरान डॉ. अंजलि निम्बालकर ने ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर की चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान कॉर्डिनेटर प्रतिमा सिंह अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता है। इस दौरान
नगर अध्यक्ष डॉ वेदांत शर्मा जिला महासचिव सभासद सरवन अहमद जिला सचिव श्याम चौधरी पुनीत चौबे विजय चौधरी पुर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि अप्रतिम सक्सैना दीपक दीक्षित ऋषि पाल सिंह फैसल खान जुबैद अब्बासी राहुल अली काव्यांश शर्मा निक्की कमाली सद्दाम अली अन्नू अहमद प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे।