Loading...

योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दी पदोन्नति, बने तहसीलदार

Gargachary Times 14 August 2026, 21:32 37 views
Lucknow
योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दी पदोन्नति, बने तहसीलदार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व परिषद के नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन के तहत कुल 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। परिषद की ओर से आदेश जारी किया गया है। पदोन्नति संबंधी निर्णय 6 और 7 अगस्त 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की संस्तुति के आधार पर लिया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। आदेश में पदोन्नति के लिए निर्धारित शर्तों और शासनादेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। तहसीलदार बनने पर बढ़ेगा वेतनमान पदोन्नति के बाद तहसीलदार पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 लागू होगा। इसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है।
Follow Samachar24