छीने गए मोबाइल के साथ आरोपी रिजवान गिरफ्तार, तमंचा और स्कूटी भी बरामद
Gargachary Times
14 August 2026, 21:36
40 views
Firozabad
फिरोजाबाद। चोरी* और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने 14 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। नानक वाली गली में फैक्ट्री की बाउंड्री के पास से रिजवान पुत्र पप्पन निवासी नई बस्ती, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीवो V23 प्रो ब्लू मैट कलर का मोबाइल फोन बरामद किया, जो थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा संख्या 864/2026 से संबंधित बताया गया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त VIDA कंपनी की गन मेटल रंग की स्कूटी भी बरामद की गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। अवैध असलहे की बरामदगी के संबंध में थाना दक्षिण में मुकदमा संख्या 865/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।