रामगढ़ पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा और अवैध तमंचों के साथ तीन आरोपी पकड़े
Gargachary Times
14 August 2026, 21:38
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा, दो अवैध तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने भीकनपुर तिराहे से हसमत नगर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर अन्सार पुत्र साहबजादे, शहजाद पुत्र कमरूद्दीन और मोना उर्फ हसन पुत्र मोहब्बत अली, सभी निवासी फाजिलगंज, थाना रामगढ़, को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पैन्थर चेसिस नंबर M4LUERSAAMM004619 और रजिस्ट्रेशन नंबर UP83ET2991 वाला फिरोजी रंग का ई-रिक्शा बरामद हुआ। इसके अलावा दो 315 बोर के अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध थाना रामगढ़ में चोरी और बरामदगी से संबंधित मुकदमा संख्या 490/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोना उर्फ हसन के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, माल बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अन्सार के विरुद्ध भी पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक आदित्य चौधरी, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार सहित थाना रामगढ़ एवं सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।