Loading...

शिकोहाबाद में आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 14 August 2026, 21:38 44 views
Firozabad
शिकोहाबाद में आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के आदेश एवं उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र में फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ दुकानों की व्यवस्थाओं और बिक्री प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और यूपीएमएल की 100 एमएल धारिता वाली बोतलों का पर्याप्त स्टॉक रखने के लिए कहा गया।अधिकारियों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने तथा सभी संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने की हिदायत दी गई।कांवड़ यात्रा को देखते हुए आबकारी विभाग ने दुकानदारों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी दुकानों पर पर्दे लगाने तथा आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया, ताकि कांवड़ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है और निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।
Follow Samachar24