Loading...

नगर पंचायत मक्खनपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

Gargachary Times 14 August 2026, 21:39 49 views
Firozabad
नगर पंचायत मक्खनपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर
फिरोजाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत मक्खनपुर में देशभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णकांत शर्मा निदेशक उपभोक्ता सहकारी संघ लखनऊ, महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र बाबा, मंडल अध्यक्ष खैरगढ़ अतुल शुक्ला, विपिन बघेल, उमाकांत गुप्ता, श्याम बिहारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी, रमाकांत बजाज, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रुचि चतुर्वेदी सहित नगर पंचायत के सभासद एवं मनोनीत सभासद मौजूद रहे। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश दिया। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिन्द’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। आयोजकों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले समस्त नगरवासियों एवं राष्ट्रभक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसके प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत किया।
Follow Samachar24