Loading...

राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने परिवार सहित किए गिरिराज महाराज के दर्शन

Gargachary Times 5 September 2025, 16:54 311 views
Mathura
राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने परिवार सहित किए गिरिराज महाराज के दर्शन
राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश परिवार सहित गोवर्धन धाम पहुंचे और गिर्राज महाराज की दर्शन पूजा कर अपनी हाजिरी लगाई ।राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के आर श्रीराम परिवार सहित मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा पर गिरिराज महाराज का प्रातः काल पंचामृत पूजन अभिषेक किया । मंदिर सेवायतों ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ न्यायाधीश की पूजा संपन्न कराई। इसके बाद न्यायाधीश और उनके परिजनों का दुपट्टा हुआ माला पहनकर स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश के आर श्री राम ने बताया कि गोवर्धन धाम एक पवन धार्मिक नगरी है और यहां पर आकर उनके मन को विशेष शांति का अनुभव होता है कलयुग के साक्षात देव गिर्राज महाराज सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए वह भी अपने परिवार सहित गिरिराज महाराज के चरणों में अपनी हाजिरी लगाने के लिए आए हैं । इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा, जिला जज भरतपुर केशव कौशिक, जिला जज डीग हेमराज, मंदिर सेवाधिकारी सौरव, सोनू महंत, मैनेजर चंद्र विनोद कौशिक , आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24