Loading...

कलेक्ट्रेट में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Gargachary Times 15 August 2026, 19:45 48 views
Mathura
कलेक्ट्रेट में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के द्वारा कलेक्ट पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर उन्हें नमन किया। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के साथ ही अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक एकता के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
Follow Samachar24